रूसी एक प्रकार का फंगस और बालों में होने वाला संक्रमण है। यह अक्सर तैलीय स्कैल्प में अधिक होता है। सिर में खुजली होती है और सफेद कण गिरने लगते हैं।
बालों में रूसी का उपचार
500 ग्राम नारियल के तेल में चार ग्राम कपूर मिलाकर रख लें। नहाने के बाद सूखने पर इसे बालों की जड़ों में मलें। दो से तीन दिन में ही रूसी साफ होने लगेगी। सिर में रूखापन हो तो नहाने से पहले दही में थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर सिर पर मलें, रूसी दूर हो जाएगी।
दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को 200 ग्राम पानी में रात भर भिगोकर रखें।
सुबह इसे सिर की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद गर्म पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर बाल धो लें। सूखने पर तेल लगाएं। इस प्रकार के रोगी के लिए बादाम का तेल, अंगूर खासकर किशमिश बहुत फायदेमंद होते हैं। रोगी को पर्याप्त मात्रा में फलों का रस पीना चाहिए।
अगर सामान्य मेडिकेटेड शैम्पू से डैंड्रफ दूर नहीं होता है तो आप किसी मजबूत शैम्पू से सिर धो सकते हैं। लेकिन इनका अत्यधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
रात को रीठे के बारीक टुकड़े पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालें और ठंडा होने पर नहाने से पहले सिर पर अच्छी तरह मलें। डैंड्रफ दूर हो जाएगा।
यहां हमने डैंड्रफ के उपचार के लिए कई कारगर उपाय बताए हैं, आपको कौन सा उपाय सबसे ज्यादा पसंद आया, कृपया नीचे कमेंट में लिखकर हमें बताएं।