क्या आप जानते हैं कि आलू से गोरापन भी पाया जा सकता है? नहीं ना तो कोई बात नहीं आज हम बताने वाले हैं आलू के चमत्कारी उपायों के बारे में इनका इस्तेमाल करके आप इन से लाभ ले सकते हैं।
आलू का रस और हल्दी
आलू के रस में हल्दी से चेहरे को बेदाग बना सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिला दीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं । 20 मिनट बाद चेहरे को साफ धो लें।
फायदा – हल्दी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। आलू का रस और हल्दी लगाने से टैनिंग(सूरज की हानिकारक किरण जो चेहरे को काला कर देता है) दूर होती है। साथ ही बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट होते हैं, जिससे मुहांसें दूर होते हैं। त्वचा बिल्कुल क्लीन और गोरा बनती है।

आलू का रस और टमाटर
आलू के रस में टमाटर का गुदा मिलाकर चेहरे पर लगा कर साफ़ करते हैं।आलू के रस में टमाटर का गुदा या रस मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर दिखना है तो सप्ताह 2-3 बार लगा सकते हैं।
फायदा:- आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे त्वचा का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। टमाटर चेहरे को गोरा बनाता है।

आलू का रस और शहद
आलू के रस में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। शहद चेहरे को मॉइश्चराइज करता है, त्वचा में निखार लाता है। आलू का रस त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। 2-3 चम्मच आलू का रस में शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप आलू के रस और शहद के फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। आपकी चेहरे की चमक बढ़ेगी और निखार भी आएगा।

आलू का रस और दूध
आलू के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। दूध त्वचा की रंग में सुधार करता है। त्वचा को कोमल और मुलायम भी बनाता है। आलू का रस और दूध को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होंगे। मुहांसों से भी छुटकारा मिलेता है। आलू के रस में दूध मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। आप इसे अपने चेहरे पर रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस और दूध का मिश्रण त्वचा को गहराई से साफ करता है।
यहां पर हमने आलू के कई फायदे को बारे में जाना जिसका इस्तेमाल करके हम इनसे बहुत लाभ ले सकते हैं आपको यह पोस्ट कैसी लगी जरूर आप बताइए।
